Friday 10 June 2016

Himachal Pradesh General Knowledgr - 84

1.‘चिनाब’ नदी को वैदिक काल में किस नाम से जाना जाता था?
(क) गिरि गंगा (ख) शलदर
(ग) असिकनी (घ) मुक्तेश्वरी
2.सुप्रसिद्ध ‘सराज’ क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के कौन से जिले में स्थित है ?
(क) किन्नौर (ख) कुल्लू
(ग) मंडी (घ) सोलन
3.‘डोडराक्वार’ जाने के लिए किस दर्रे से निकलना पड़ता है?
(क) कुगती दर्रा (ख) साच दर्रा
(ग) छोबिया दर्रा (घ) चांशल दर्रा
4.हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कौन बनाए गए हैं?
(क) वीसी फारका (ख) संदीप कदम
(ग) दिनेश मल्होत्रा (घ) विनीत चौधरी
5.प्राचीन समय में नगरकोट किले की स्थापना किस ने की थी?
(क) राजा अशोक (ख) राजा सुशर्मा
(ग) संसार चंद (घ) घमंड चंद
6.किस वर्ष हमीरपुर पहली बार ब्रिटिश अधिकार क्षेत्र में लाया गया ?
(क) सन् 1809 में (ख) सन् 1858 में
(ग) सन् 1869 में (घ) सन् 1846 में
7.हिमाचल प्रदेश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थीं?
(क) श्रीमती लीला सेठ (ख) चंद्रेश कुमारी
(ग) नीलम स्वराज (घ) शीला दीक्षित
8.हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त कौन बनाए गए हैं?
(क) देवेश कुमार (ख) पी मित्रा
(ग) टीजी नेगी (घ) विनीत चौधरी
9.‘कुलिंद’ स्थायी रूप से किस घाटी के निवासी माने जाते थे?
(क) कुल्लू (ख) शिमला-सिरमौर
(ग) कांगड़ा (घ) किन्नौर
10.सुप्रसिद्ध ‘देवी बाड़ा मेला’ किस जिले में मनाया जाता है?
(क) शिमला (ख) कुल्लू
(ग) सोलन (घ) बिलासपुर
11.कोटधार का प्रसिद्ध ‘पीर पियाणू’ मंदिर किस जिले में स्थित है?
(क) हमीरपुर (ख) मंडी
(ग) सोलन (घ) बिलासपुर
12.प्रदेश का कौन सा शहर स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है?
(क) धर्मशाला (ख) शिमला
(ग) डलहौजी (घ) मनाली़
13.हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्थापना कब की गई थी?
(क ) 1961 ई. में (ख)1969 ई. में
(ग) 1966 ई. में (घ) 1964 ई. में
14.‘शिकारी देवी’ वन्य शरणस्थल कहां पर स्थित है?
(क) सोलन (ख) कुल्लू
(ग) शिमला (घ) मंडी
15.‘ हिमाचल की लोक कलाएं और आस्थाएं ’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(क) मौलू राम ठाकुर (ख) श्याम लाल गर्ग
(ग) गौतम व्यथित (घ) शांता कुमार
16.प्रदेश में डाक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु कितनी तय की गई है?
(क) 60 साल (ख) 62 साल
(ग) 65 साल (घ) 70 साल
उत्तर – 1 ग 2 ख 3 घ 4 क 5 ख 6 घ 7 क 8 ख 9 ख 10 ग 11 घ 12 क 13 ख 14 घ 15 क 16 ग

No comments: